Saturday, April 27th, 2024

ADG कानून व्यवस्था ने आदेश पारित कर चुनाव परिणामों तक कोई छुट्टी पर लगाई रोक

जयपुर

आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। ADG कानून व्यवस्था ने इस संबंध में आदेश पारित कर ये निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 19 एवं 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह व्यवस्था की है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) विशाल बंसल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने के संबंध में राजस्थान पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। इन तैयारियों के तहत राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च भी शुरू कर दिया है।

Source : Agency

आपकी राय

2 + 11 =

पाठको की राय